फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में 66 फीसदी मतदान

Mon, 01 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव में सोमवार को 66 फीसदी वोट पड़े। मतगणना देर रात तक जारी रही। सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा अध्यक्ष और महासचिव पद पर लगी। मतदाताओं की कतार भी लगीं।
विज्ञापन


छावनी स्थित स्वरूप परिसर में मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सात पदों के लिए लगभग तीन दर्जन प्रत्याशी थे। शाम चार बजे मतदान खत्म हुआ। कुछ ही देर बाद मतगणना शुरू हो गई। जो देर रात तक जारी थी। कुल 2993 मतदाताओं मेें 1975 ने वोट डाले।

छह संस्थापक सदस्य भी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज जैन, सहायक निर्वाचन अधिकारी लवलेश सिंह, सुधीर सूर सेन, अमित सेठ भोलू, राधेश्याम मसुराहा की देखरेख में मतदान हुआ।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पर्वेक्षक के रूप में संतोष गुप्ता और बनवारीलाल गुप्ता (कबरई) तथा रामूजी (भरुआ सुमेरपुर) उपस्थित थे। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह ने भी निरीक्षण किया।

जियंदराम जीवन, मुकेश जैन, प्रकाश जैन, संतोष खैरा, अशोक गुप्ता, नईम नेता, अरुण गुप्ता, दानिश सईद, रजत सेठ, अवधेश रूपानी, कल्लू राजपूत, सत्य प्रकाश, ज्वाला प्रसाद, कमलेश गुप्त, चारूचंद खरे  शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें