फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौटे किसान को दिल का दौरा, मौत

Wed, 25 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल गंवा बैठे किसानों की जान गंवाने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मरका प्रतिनिधि के अनुसार, तिरहार क्षेत्र के पिंडारन गांव में फसल के सदमे ने एक और किसान की जान ले ली।
विज्ञापन


उस पर इलाहाबाद बैक का 70 हजार रुपया कर्ज भी था। चंद्रपाल सिंह पटेल (65) पुत्र राम प्रसाद मंगलवार को सुबह खेत गया था। वहां से लौटकर आया और परिजनों के साथ बैठकर चना, मसूर की फसल बर्बाद हो जाने पर अफसोस जताया।

खेती की बात चल ही रही थी तभी चंद्रपाल को दिल का दौरा पड़ा। तत्काल उसे फतेहपुर ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। ­मृतक के पास 18 बीघा भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें