फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: देश-विदेश के किसान चार दिन बांदा में सीखेंगे जीवन विद्या के गुर

Sun, 26 Oct 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 06 जीवन विद्या सम्मेलन के लिए तैयार किया गया पंडाल। संवाद।
विज्ञापन
बांदा। देश के 18 राज्यों समेत बेल्जियम और नेपाल आदि विदेशों के बुद्धिजीवी किसान और प्रख्यात शिक्षाविद व जीवन प्रणेता बुंदेलखंड के बड़ोखर खुर्द गांव (बांदा) में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक एक पंडाल तले एकत्र रहेंगे। यह अवसर होगा 27वें जीवन विद्या सम्मेलन का। मध्यस्थ दर्शन और आवर्तनशीलता ही परंपरा का आधार है विषय पर आपसी मंथन और मनन होगा।
विज्ञापन

शहर से पांच किमी दूर प्रयागराज हाईवे पर स्थित बुंदेलखंड के मशहूर प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया (कृषि फार्म) में सम्मेलन की तैयारी चल रही हैं। बनाए गए साधारण पंडाल की धरती पर गाय के गोबर से लेप किया गया है। देश-विदेश के दिग्गज विशेषज्ञ एवं लगभग 800 किसान यहीं बैठेंगे। उन्हें चारों दिन अलग-अलग सत्रों में देश के नामचीन प्रेरक टिप्स देंगे। इनमें जीवन विद्या के प्रणेता सोम त्यागी (रायपुर) सहित पदमश्री भारत भूषण त्यागी ( बुलंदशहर), शिक्षाविद अशोक गोपाला ( देहरादून) और प्रो. गणेश बागड़िया (कानपुर ) आदि संबोधित करेंगे।
सम्मेलन की मेजबानी संभाले किसान प्रेम सिंह ने बताया कि आगंतुक आवर्तनशील किसान सम्मेलन स्थल व आसपास के गांवों में प्रवास करेंगे। इनके आगमन का सिलसिला शुरु हो गया है। प्रेम सिंह ने बताया कि सम्मेलन स्थल पर लगभग सभी तैयारियां ग्रामीण परिवेश में सादगी से की जा रही हैं। सम्मेलन में पर्यावरण संतुलित खेती सहित मानवता परख शिक्षा व्यवस्था और वर्ग विहीन समाज निर्माण आदि मुद्दों पर ही मंथन और चिंतन होगा। चारों दिन में कुल 12 सत्र होंगे। साथ ही चौपाल, सामूहिक गोष्ठी व विभिन्न मामलों पर अध्ययन भी होगा।
विज्ञापन


इनसेट
सम्मेलन में प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटी के अंतर्गत प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें किसानों के लिए देसी बीज बैंक, देसी उत्पाद, क्राफ्ट, दाना भवन, लाइब्रेरी, स्थानीय कौशल आदि का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें