Farmers distributed masks in farm barns
- फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन में परेशान हाल जरूरतमंदों लोगों को राशन, भोजन और मास्क वितरण जारी है। महिला शक्ति केंद्र महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह ने केंद्र में बनाए मास्क रविवार को बड़ोखर ब्लाक कार्यालय के आसपास सड़कों किनारे बैठे फुटपाथी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और बड़ोखर खुर्द गांव में खेत खलिहानों में काम कर रहे किसानों मजदूरों, महिलाओं व पुरुषों को मुफ्त मास्क बांटे।
उन्हें आपस में एक मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा। उधर, विधायक प्रकाश द्विवेदी और भाजपाइयों ने कई गांवों में राशन और लंच वितरण किया। रामकृष्ण शुक्ला, डीडीसी राजभवन उपाध्याय, मुन्नीलाल, बाबू यादव आदि शामिल रहे। ब्यूरो