फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने ध्वस्त की बिजली आपूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
The storm destroyed the power supply system - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शनिवार की देर शाम आई आंधी ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। मंडल मुख्यालय से गांवों तक जगह जगह हुई फाल्टों से अंधेरा छा गया। इसे दुरुस्त करने में पावर कारपोरेशन कर्मियों को 24 घंटे लग गए।
विज्ञापन

बांदा शहर का भूरागढ़ फीडर ठप हो गया। अतर्रा, तिंदवारी और नरैनी रोड में दो दर्जन से अधिक विद्युत पोल व लाइनें टूट गई। देर रात कुछ हिस्सों में बिजली चालू हुई। चिल्ला रोड, कांशीराम कालोनी, स्वराज कालोनी की बिजली रविवार की सुबह चालू हो सकी।
इसी प्रकार महोबा रोड में खैराडा, मटाैंध की बिजली सारी रात बंद रही। तिंदवारी, अतर्रा व नरैनी में रविवार को आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ शत्रुघ्न ने बताया कि कुछ स्थानों पर बिजली के पोल लगाने का काम अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें