फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में बनी झोपड़ी में किसान का शव फंदे से लटका मिला। दोपहर के समय उसकी पत्नी खाना लेकर पहुंची तो शव देखकर चीख पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी छोटेलाल मिश्रा (35) ने गुरुवार को दोपहर खेत में बनी मड़ैय्या की लकड़ी से रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी आरती खाना लेकर खेत पहुंची तो देखा वह फंदे से लटका था। बड़े भाई भगवानदीन मिश्रा ने बताया कि पिता देवीदयाल मिश्रा के पास 30 बीघा जमीन है। छोटेलाल पिता के साथ खेती-किसानी करता था। उसके पांच पुत्रियां भी हैं। घर में कोई विवाद नहीं हुआ। उसने किस वजह से फंदा लगाया यह वह नहीं बता सकते। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें