फोटो- 13 बांदा-प्रयागराज मार्ग को जाम किए किसान। संवाद
- फोटो : reasi news
अतर्रा। क्रय केंद्र में खाद की उपलब्धता के बावजूद वितरण न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को बांदा-प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया। जिससे करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। यहां तक कि तहसील दिवस में जा रहे अधिकारी भी जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा कर किसी तरह जाम खुलवाया।
क्रय विक्रय सहकारी समिति में शुक्रवार को 500 बोरी डीएपी खाद आई थी। शनिवार को खाद बंटने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान समिति में पहुंच गए, लेकिन 10 बजे तक खाद का वितरण शुरू न हुआ तो किसान नारेबाजी करने लगे। इसी बीच समिति के कर्मचारी आए और रविवार को वितरण करने की सूचना चस्पा कर चुपके से चले गए।
किसानों ने नाराज किसानों ने झांसी-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। समाधान दिवस में जा रही अधिकारी व पुलिस की जीप फंस गई। की जीप भी जाम में फंस गई, एसआई प्रेमपाल सिंह ने केंद्र के सचिव राम सिंह से मोबाइल पर खाद वितरण की जानकारी ली तो बताया गया कि एसडीएम के निर्देश पर खाद का वितरण रविवार को किया जाएगा।
उधर, सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने किसानों को समझा कर जाम खुलवाया। इसके बावजूद खाद का वितरण नहीं किया गया। शाम तक किसान क्रय समिति के बाहर खाद बंटने के इंतजार में बैठे रहे और शाम को खाली हाथ घर गए। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने कहा कि किसानों की भीड़ अधिक होने व टोकन का वितरण न होने के कारण खाद वितरण नहीं कराया गया है। रविवार को पहले सुबह टोकन वितरित किए जाएंगे, इसके बाद में खाद।