फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के तिलक से पहले किसान पिता ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। बेटी का तिलक लेकर जाने के तीन दिन पूर्व बीमार वृद्ध पिता ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह क्षय रोग से ग्रसित था। बैंक व साहूकारों का कर्ज भी बताया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव निवासी भूरा साहू (62) पुत्र होरीलाल का रविवार को शाम खेत के पास बबूल पेड़ पर रस्सी के फंदे में शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।
मृतक के भांजे बलवीर ने बताया कि मामा भूरा की बड़ी बेटी अनीता उर्फ गुनगा की तिंदवारी क्षेत्र में शादी तय थी। तीन दिन बाद तिलक लेकर जाना था। अगले वर्ष पहली सहालग में शादी करना थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। मृतक पर करीब डेढ़ लाख रुपये कृषि कर्ज भी बताया गया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र राजेश ने बताया कि पिता लंबे अरसे से क्षय रोग से ग्रसित थे। उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों से ज्यादा बीमार होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया।
यह भी बताया कि वह कर्वी में ट्यूशन पढ़ाता है। चार भाइयों में तीन पुणे में मजदूरी करते हैं। घर में मां सुमित्रा व पिता थे। 6 बीघे जमीन है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से तंग आकर वृद्ध किसान ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें