फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी जारी होने से किसान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। पौने दो लाख रुपये की आरसी जारी होने से परेशान किसान की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। उस पर आर्यावर्त बैंक की अतर्रा ब्रांच का कर्ज था।
विज्ञापन

अतर्रा तहसील (बदौसा थाना) क्षेत्र के खटेहटा गांव निवासी गयाप्रसाद (65) पुत्र शिवपूरन आरख ने केसीसी कार्ड के जरिए करीब एक लाख 78 हजार रुपये कर्ज डेढ़ वर्ष पहले लिया था। मई माह में पुत्री की शादी की थी। किस्तें अदा नहीं कर सका। मृतक के पुत्र कैलाश ने बताया कि 29 नवंबर को बैंक ने आरसी काटकर अतर्रा तहसील भेज दी थी। दो दिन पूर्व शनिवार को तहसील से संग्रह अमीन आरसी लेकर घर आया था।
विज्ञापन

इसी के बाद उसका पिता गया प्रसाद परेशान हो गया। सोमवार को कचहरी खुलते ही वह अदायगी की मोहलत की अर्जी तैयार कराने बांदा कचहरी गया हुआ था। यहां वकील के बस्ते में उसे अचानक हार्ट अटैक हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि 12 बीघा जमीन है। इसमें 9 बीघा बैंक में बंधक है। शव मच्र्युरी में रखा गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। उधर, देर शाम अतर्रा एसडीएम सौरभ शुक्ला ने बताया कि फिलहाल उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें