फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धान की बेड़ लगा रहे किसान की बिजली गिरने से मौत

Thu, 09 Jul 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सूरजदीन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नरैनी। खेत में धान की बेड़ लगाते समय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। हादसा देख ट्रैक्टर चालक ने उसके घर में जाकर सूचना दी तो परिजन पहुंचे। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन



कोतवाली नरैनी क्षेत्र के कल्हरा गांव निवासी सूरजदीन (40) बुधवार को बटाई पर लिए गए खेत में धान की बेड़ (नर्सरी) बोने के लिए पहुंचा था। वह खेत में बेड़ लगा रहा था और इसी दौरान आसमान में काले बादल आ गए, बिजली कड़कने लगी। इससे पहले कि सूरजदीन खेत से बाहर निकलता। बिजली खेत के पास ही गिर गई। बिजली की चपेट में आने से सूरजदीन खेत में ही गिर गया। हादसे की सूचना एक ट्रैक्टर चालक ने सूरजदीन के घर पर दी।
मौके पर पहुंचे और सूरजदीन को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर विपिन शर्मा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन बिलख पड़े। सूचना पर कोतवाली नरैनी से उप निरीक्षक कल्बे अब्बास मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरजदीन के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें