फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-112 वाहन की टक्कर से किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रविवार की रात करतल से आ रही यूपी-112 ने बांदा-करतल मार्ग पर खेत की रखवाली करने जा रहे युवा किसान राजू उर्फ विनोद तिवारी (28) पुत्र राजकरण तिवारी (अकेलवा) को टक्कर मार दी। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस का वाहन भी असंतुलित होकर खंती में जाकर पलट गया। उस पर सवार दोनों सिपाहियों को भी हल्की चोटें आईं। इस बीच आसपास के ग्रामीण आ गए। दोनों पुलिस कर्मी उनके तेवर देखकर बैकफुट पर आ गए।
उन्होंने करतल चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह और सीओ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ विनोद यादव और चौकी प्रभारी ने गाड़ी और पुलिस कर्मियों को अपने कब्जे में लेकर घायल किसान को सीएचसी नरैनी भेजा। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें