बांदा/चिल्ला। आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खेत में लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के दतरौली गांव में बाबू यादव (50) पुत्र आल्हा मंगलवार की रात खाना खाने के बाद खेत जाने की बात कह कर घर से निकल गया।
सुबह उसके खेत के पास लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी पर टंगा मिला। बुधवार की सुबह पुत्र संतोष ने शव देखो तो घर में पुलिस को सूचना दी। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। पत्नी सुमित्रा देवी का कहना है कि आठ लोगों के परिवार में कुल पांच बीघा जमीन है। उसका पति आर्थिक तंगी से परेशान था। संवाद