फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर एसपी ने किया घटना का मौका मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । बालू के ओवर लोड ट्रक द्वारा यूपी-112 पीआरवी वाहन को टक्कर मार कर चालक सिपाही को कुचल देने की घटना के बाद बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, मतृक कांस्टेबिल के शव का उनके पैतृक ग्रह जनपद कौशांबी में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस लाइन में शव को गार्ड आफ आनर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह अतर्रा रोड पर ड्यूटी खड़े पीआरवी वाहन को बालू भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक ब्रजकिशोर को कुचल दिया था। उसकी प्रयागराज ले जाते समय मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के आदेश इस घटना की जांच अपर एसपी कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। खून के नमूने लिए और मौके का मानचित्र तैयार किया। उधर, ट्रक चालक दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें