बांदा। खेत में मवेशी चराने गए वृद्ध को चक्कर आने से वहीं गिर गए। उनकी वहीं मौत हो गई।
कमासिन थाना क्षेत्र के गांव साड़ासानी निवासी नत्थू लाल ने उसका भाई देवीदयाल (71) शनिवार को रिश्तेदारी में हुई गमी से शुद्धता होने पर बाल बनवाकर दोपहर के समय मवेशी लेकर खेत गए थे। वहां धूप में चक्कर खाकर वह गिर पड़े।
चरवाहों ने बताया तो मझला भाई अशोक उन्हें देखने पहुंचा, वहां वह खेत बने गड्ढे में पड़े मिले। उनके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी चुनकीवा है। इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने खेत में मवेशी चराते समय चक्कर खाकर गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)