फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान की चेकडैम में डूबने से मौत

Fri, 02 Oct 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत देखने गए किसान का चेकडैम में पैर फिसल जाने से वह गिरकर डूब गया।
विज्ञापन

रात में वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने उनकी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह शव चेकडैम में उतराता मिला। कमासिन थाना क्षेत्र के गांव लाखीपुर निवासी अरविंद ने बताया कि उसके बाबा रामनरेश (42) बृहस्पतिवार को दोपहर खेत देखने गए थे।
विज्ञापन

रास्ते में चेकडैम को वह पार कर रहे थे तभी उनका पैर फिसल जाने से वह डूब गए। उनके तीन पुत्र हैं। वह खेती किसानी करते थे। घर में पत्नी गिरजा देवी बेहाल हैं। इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने बताया कि चेकडैम में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें