फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर में फंसकर किसान की मौत

Wed, 19 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थ्रेसर में फसल मड़ाई करना किसानों के लिए जानलेवा बन गया है। अलग-अलग घटनाओं में थ्रेसर के साफ्ट में गमछा फंसने से युवा किसान की मौत हो गई। दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव निवासी बच्चू साहू (26) पुत्र गोरेलाल बुधवार को सुबह थ्रेसर में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। गले में पड़ा गमछा थ्रेसर के साफ्ट में फंसने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने थ्रेसर बंद कर उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व पत्नी छोड़ गया है। उसके नाम 12 बिस्वा जमीन है। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरई माफी गांव का किसान दुर्विजय (45) पुत्र मूलचंद्र बुधवार को सुबह थ्रेसर में फसल मड़ाई कर रहा था। गले में पड़ा गमछा थ्रेसर के साफ्ट में फंसने से वह घायल हो गया। परिजनों ने थ्रेसर मशीन बंद कर उसे घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा लाए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें