फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में टूटा रिकाॅर्ड, पारा 47 पहुंचा, लोग बेहाल

Wed, 19 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
गड्ढे में भरे पानी से प्यास बुझातीं अन्ना गायें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में सूर्य की तपिश ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। बुधवार को अधिकतम पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास रहा। बांदा व चित्रकूट जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे। जबकि हमीरपुर व महोबा में 46-46 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। जबरदस्त गर्मी व चिलचिलाती धूप ने मंडलवासियों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी से अभी कोई राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में लगातार पारा ऊपर चढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान ने कई दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को बांदा व चित्रकूट में अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि हमीरपुर व महोबा जिले में 46.5 और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उनकी जानकारी में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इतना अधिक पारा मंडल में कभी नहीं रहा। जबरदस्त गर्मी के बीच स्कूली बच्चे हों या आम नागरिक गर्मी से कराह उठे। दोपहर में शरीर को भेदती धूप व गर्म लू ने इक्का-दुक्का सड़कों पर निकले राहगीरों की हालत खराब कर दी। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ गर्मी का कहर शाम पांच बजे थमा। तब कहीं बाजार में कुछ रौनक नजर आई। हर जुबान से यही निकला उफ ये गर्मी। फिलहाल मौसम विज्ञानी डॉ. नंदकिशोर का कहना है कि हवाओं का रुख बदले का इंतजार करना होगा। राजस्थान की ओर से आ रहीं हवाएं सूखी गर्मी बढ़ा रही हैं। इससे लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें