फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत, किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-7- रणवीर सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। खेत से घर लौट रहे किसान की इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी बबेरू ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने गांव के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी रणवीर सिंह (60) किसानी करते थे। रविवार को वह दिनभर खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें हल्के जुकाम की शिकायत हुई। इस पर उन्होंने गांव के एक डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई। आरोप है कि डॉक्टर ने जुकाम से राहत देने के लिए उन्हें इंजेक्शन लगा दिया। इसके तुरंत बाद रणवीर सिंह गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से सीएचसी बबेरू ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलख पड़े। रणवीर सिंह के भतीजे जुगुल किशोर ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

रणवीर सिंह के परिवार में पत्नी कालिंदी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक सूबेदार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें