फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा बदला: सांप ने डसा तो टुकड़े करके चबा गया किसान, खून से सने हाथ देख परिजन हुए सन्न, पढ़ें लोगों की जुबानी

Mon, 20 Jun 2022 09:34 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा।

सार

किसान के हाथ खून से सने देख परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बारे में सुनते ही घरवाले उसे तुरंत पीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्प के डसने से गुस्साया 45 वर्षीय किसान हंसिया से उसके कई टुकड़े कर चबाकर खा गया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर को पूरी दास्तां बताई। हालांकि किसान पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि माता बदल पूर्व में नशे का लती था। उसका ग्वालियर के मानसिक अस्पताल में करीब छह महीने तक इलाज चला। इसके बाद वह ठीक हुआ। ग्रामीणों की मानें तो अभी भी माता बदल नशा करता रहता है।
 

घटना कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव की है। माता बदल सिंह रविवार को शाम खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में सर्प ने उसके पैर में डस लिया। बदला लेने की नियत से किसान ने सर्प पर हंसिया से वारकर कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसे अपना निवाला बना लिया। जानकारी मिलने पर घरवाले उसे तुरंत पीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि माता बदल पूरी तरह स्वस्थ है। सर्प खाने की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। उधर, सर्प डसने की खबर पर गांव में मुनादी करा दी गई। ओझाओं का माता बदल के घर जमघट लग गया। ग्रामीणों के मुताबिक जब उन्हें यह जानकारी हुई कि उसने सर्प मारकर खा लिया तो हैरत में पड़े ओझा बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें