फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए खेत-तालाब योजना मुफीद

Fri, 10 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
Agriculture - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
किसान ऐसी विधा अपनाएं जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि हो। खेत तालाब योजना किसानों के लिए मुफीद साबित हुई है। सिंचाई सुलभ होने से इस साल रबी की फसल अच्छी है। ये बातें संयुक्त कृषि निदेशक गणेशमणि त्रिपाठी ने गुरुवार को खेत-तालाब योजना के प्रशिक्षण में कही।
विज्ञापन


भूमि संरक्षण अधिकारी (मैदानी द्वितीय) कार्यालय परिसर में उन्होंने कहा कि खेत तालाब योजना में फेज-1 तथा फेज-2 के छोटे व मध्यम तालाबों का लाभ लेकर किसान खुशहाल बन सकता है। धरती प्यासी न रहे। भूमि ऊसर न हो और बीज उत्तम हो तो अच्छी फसल की उम्मीद की जा सकती है।

प्रशिक्षण में डीडी कृषि उमेशचंद्र कटियार ने कहा कि किसान योजना के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर खेत-तालाब का लाभ अवश्य लें। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने भी खेत-तालाब योजना के बारे में कृषकों को विस्तार से बताया। हलचल संगीत पार्टी ने प्रेरक गीतों के जरिए किसानों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


संचालन जेई बीके शर्मा ने किया। डीडी भूमि संरक्षण एके सचान, बीएसए सुधीर कुमार, रामनरेश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) एके अग्रवाल, सहायक लेखाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव समेत पथरी, पिपरी, तिंदवारा, सोहाना आदि गांवों के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें