फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिफ्ट और शुभकामनाओं के साथ सीनियरों को विदाई

Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बोर्ड परीक्षा के पूर्व स्कूल-कालेजों में हाईस्कूल और इंटर की छात्राओं को जूनियरों द्वारा विदाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज (खुटला) में आयोजन हुआ।
विज्ञापन


11वीं कक्षी की छात्राओं ने 12वीं की छात्राओं को शुभ कामनाओं के साथ गिफ्ट भी दिया। इस बीच कुछ देर के लिए दोनों ही ग्रुपों की छात्राओं की आंखें नम हो गईं। इसके पूर्व खेलकूद और प्रतियोगिताएं हुईं।

उम्मेमाबूद को ‘मिस फात्मा’ और समरा मेराज को ‘मिस फेयरवेल’ तथा नाजनीन नाज (आरजू) को ‘मिस ब्यूटी’ का खिताब दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नात से हुई।
विज्ञापन


शेरो शायरी, डांस, गीत और भाषण हुए। प्रधानाचार्य राफिया खानम ने कालेज से विदा ले रही सीनियर छात्राओं को भावपूर्ण विदाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की टीचर नुजहत नकवी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें