वार्षिकोत्सव/विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।
- फोटो : BANDA
बांदा। अगले हफ्ते शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को जूनियर विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह के आयोजन शुरू हो गए हैं। बुधवार को राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव और समारोह एक साथ आयोजित किए गए। 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण विदाई के साथ तोहफे दिए।
प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने श्लोक और संबोधन के जरिये शिक्षा और ज्ञान का महत्व बताया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 9वीं के छात्र-छात्राओं ने 10वीं के छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर तोहफे दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदाई गीत पेश किए।
इस अवसर पर पूर्णिमा निगम (कक्षा 10) को ‘मिस बड़ोखर’ और दीपक कुमार को ’मिस्टर बड़ोखर’ चुना गया। सुनील और अभिषेक ने पैरोडी की। पूजा यादव और रूबीना ने कठपुतली नृत्य पर नृत्य का प्रदर्शन किया। विद्यालय की विमला रानी, सुनीता देवी, मांसी ओमर, आलोक द्विवेदी, सलमान खान भी मौजूद रहे। ब्यूरो