फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए सपरिवार आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांव के दबंगों द्वारा बैंक कर्ज में धोखाधड़ी से अनुसूचित जाति के वृद्ध किसान को गारंटर बनाकर बाद में उसकी भूमि नीलाम करा देने पर वृद्ध किसान ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सदर तहसील के मोहन पुरवा गांव निवासी कमतू पुत्र सुकुरुवा ने जिलाधिकारी को दी अर्जी में बताया कि गांव के दबंग ने कई वर्षों पूर्व बैंक से कर्ज पर ट्रैक्टर लिया था। इसमें उसे गारंटर दिखाकर उसकी लगभग 25 बीघा जमीन बंधक करवा दी थी। कर्ज की अदायगी न होने पर बैंक ने उसकी (गारंटर) की भूमि नीलाम कर दी। कर्ज लेने वाले दबंग से वसूली की कार्रवाई नहीं की।
कमतू ने कहा है कि वह कई साल से अपनी जमीन वापसी के लिए अफसरों की ड्योढ़ी पर दस्तक दे रहा है। मुख्यमंत्री, मंत्री, आयुक्त, तहसीलदार सभी से फरियाद कर चुका है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। कमतू ने कहा है कि अब उसके पास भूख हड़ताल और सपरिवार आत्महत्या के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है। दोनों पक्षों और संबंधित लेखपाल आदि को बुलाकर पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें