फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन और जननी सुरक्षा योजनाएं फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा योजना और आयुष्मान कार्ड की प्रगति बेहद खराब होने पर डीएम आनंद कुमार सिंह ने सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की बैठक में समीक्षा के दौरान परिवार नियोजन की स्थिति बहुत खराब मिलने पर डीएम ने सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा को निर्देश दिए कि इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए। जननी सुरक्षा योजना में बड़ोखर ब्लाक और अतर्रा नगर की स्थिति अत्यंत खराब होने पर डीएम ने असंतोष जताया।
निर्देश दिया कि प्रसव वाली महिलाओं को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। आशाओं का भी समय से भुगतान हो। वरना संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अतर्रा में टीकाकरण की स्थिति भी बहुत पिछड़ी मिली। यहां 100 फीसदी टीकाकरण के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना में अब तक जनपद में 5534 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष यह बहुत कम हैं। डीएम ने इस पर भी असंतोष जताया। डीएम ने कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 2 से 11 नवंबर तक सक्रिय क्षय रोग अभियान चलेगा। डीएम ने निर्देश दिए कि मैप बनाकर पापुलेशन को एरिया वाइज दर्शाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें