फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालक की मौत पर बिफरे परिजन

विज्ञापन
जाम लगाए लोग। 
विज्ञापन
बांदा। रेल लाइन के दोहरीकरण के दौरान हादसे में बालक की मौत पर शनिवार को दोपहर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और मुआवजे के लिए पुलिस अधीक्षक निवास से चंद कदम की दूरी पर बांदा-बहराइच हाईवे पर महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

तकरीबन एक घंटा जाम चलने के दौरान वहां पहुंचे सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने परिजनों से बात करने की कोशिश की तो परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। इस पर सीओ सिटी ने कहा कि मर जाओ जहां मरना हो। उनकी बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब निवासी अनुसूचित जाति के रामबिहारी वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र आशीष (8) शुक्रवार की शाम छह बजे करीब दुकान से टॉफी और बिस्कुट लेने जा रहा था। लोहिया पुल के पास चल रहे रेल लाइन के दोहरीकरण के दौरान हाइड्रा से रेल पटरी पर बिछने वाली सीमेंट की स्लीपर रखी जा रही थीं। इस बीच हाइड्रा का पटा टूटने से उसमें से गिरी एक सीमेंट की स्लीपर से दबकर उसके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस घटना के दूसरे दिन जिला अस्पताल की मोर्चरी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिए कहा। इस बीच परिजन बालक का शव लेकर महाराणा प्रताप चौक में आ गए। यहां उन्होंने जाम लगा दिया। तकरीबन साढ़े 12 बजे से शुरू हुआ जाम डेढ़ बजे तक चला। इस बीच अफसरों के बगले के आसपास शहर का मुख्य चौराहा व कानपुर मार्ग होने की वजह से जाम लग गया।
परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने और मुआवजे की मांग पर अड़े थे। तभी सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह व शहर कोतवाल बलराम सिंह आदि फोर्स के साथ पहुंच गए। किसी तरह जाम खुलवाया। आशीष के पिता की ओर से दो तहरीर दी गईं हैं, एक तहरीर में ठेकेदार को नामजद किया गया है, दूसरी तहरीर पर हाइड्रा चालक, ठेकेदार और मालिक को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें