फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही युवती को परिजनों ने पीटा

Thu, 23 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 28 युवती की बेरहमी से पिटाई करते परिजन। स्रोत - स्थानीय
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय युवती की उसके ही परिजनों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती एक विशेष समुदाय युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, इसका परिवार लंबे समय से विरोध करता आ रहा था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों ने आपा खो दिया और बीच सड़क पर ही युवती को घेरकर पीटना शुरू कर दी। आरोप है कि परिजनों ने युवती के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा और जमकर घूंसों से पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम दिनेश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है और यह कोतवाली क्षेत्र का ही प्रतीत हो रहा है। फिलहाल अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें