फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने सील किए फैमिली मार्ट

Wed, 02 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में संचालित दो मार्ट प्रशासन ने सील कर दिए। खरीददारी कर रहे तमाम लोगों को पुलिस ने मार्ट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


मार्ट के बाहर तमाशाइयों की भीड़ होने से जाम की स्थिति रही। आरोप है कि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पार्किंग के लिए आरक्षित बेसमेंट (भूतल) में व्यवसायिक गतिविधि संचालित हैं।

शहर के छावनी मोहल्ले में वी-मार्ट और चौक बाजार प्रकाश टाकीज परिसर में वन-इंडिया फैमिली मार्ट संचालित हैं। बुधवार की शाम बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) एक्सईएन पुलिस बल के साथ वी-मार्ट पहुंचे।
विज्ञापन


वी-मार्ट के अंदर पुलिस बल देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को मार्ट से बाहर कर दिया। मार्ट खाली होने के बाद बीडीए के अधिशासी अभियंता रविंदर कुमार ने इसे सील करा दिया।

मार्ट के बाहर तमाशाइयों की भीड़ होने से जाम की स्थिति रही। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद चौक बाजार स्थित वन-इंडिया फैमिली मार्ट में प्रशासनिक अधिकरियों ने छापा मारा।
विज्ञापन


प्रकाश टाकीज परिसर भारी पुलिस फोर्स से भर गया। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए खरीददारी कर रहे लोगों को बाहर कर दिया।

मैनेजर को नोटिस की प्रति सौंपने के बाद आनन-फानन मार्ट के सभी दरवाजों को सील कर दिया। बीडीए अधिशासी अभियंता रविंदर कुमार ने बताया कि दोनों मार्ट स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पार्किंग के लिए आरक्षित बेसमेंट (भूतल) में व्यवसायिक गतिविधि संचालित है।

इस कारण दोनों मार्ट सील किए गए हैं। बताया कि मार्ट के मैनेजर नक्शा भी नहीं दिखा सके। जमीन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, वी-मार्ट मैनेजर मुकेश श्रीवास्तव और वन-इंडिया फैमिली मार्ट मैनेजर रोहित कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है।

उनके पास विकास प्राधिकरण द्वारा जारी एनओसी होने के बावजूद यह कार्रवाई की गई। मार्ट सील किए जाने की नोटिस भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें