फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में आग से गृहस्थी जली

विज्ञापन
लोहरा गांव में आग से जला मकान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। दो जगह लगी आग में चार गृहस्थी जल गई। कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में मंगलवार को तड़के गिरवर पुत्र बैजनाथ के मकान में आग लग गई। मकान के साथ घर-गृहस्थी का सामान और एक बाइक जलकर राख हो गए। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया गया है। उप निरीक्षक सुभाष भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल ब्रजलाल ने भी निरीक्षण किया। आग का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन

उधर, बदौसा क्षेत्र के उसरा पुरवा (दुबरिया) में रामदीन के घर बीती रात आग लग गई। बगल में स्थित बालगीर व चुनकी के घर भी आग की लपेट में आ गए। तीनों घरों में गृहस्थी और भारी मात्रा में अनाज जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेखपाल ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें