बांदा। कंपनी के फील्ड अफसर ने सर्वे के दौरान शहर के कालूकुआं स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में ऊषा कंपनी मार्का के नकली हीटर 30 व प्रेस्टीज मार्का के नकली हीटर बरामद किए गए। फील्ड अफसर ने दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ में फील्ड अफसर के पद पर तैनात दीप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बजाज, ऊषा और प्रेस्टीज के उत्पादों की जांच के लिए नियुक्त हैं।
उन्होंने आठ मार्च को कालू कुआं स्थित राजू इलेक्ट्रानिक की दुकान से बजाज मार्का के नौ पीस, ऊषा मार्का के नकली इलेक्टि्रक हीटर 30 पीस व प्रेस्टीज मार्का के नकली हीटर 30 पीस मिले। मौके पर दुकान मालिक राजू त्रिपाठी नहीं मिले। उनके पुत्र शोभित की मौजूदगी में डुप्लीकेट माल का एक-एक नमूना सील किया गया। कोतवाली में तहरीर के आधार पर दुकानदार राजू त्रिपाठी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।