बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल मुकाबला फुजैन (बनारस) ने जीता। युगल का खिताब अमन व पंकज की जोड़ी को मिला। विजेता और उप विजेता टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुए चैंपियनशिप फाइनल में एकल मैच में फुजैन (बनारस) ने कड़ी टक्कर में अमन (इलाहाबाद) को 21-19, 20-22 व 21-18 से हराया।
युगल मुकाबले में अमन व पंकज पांडेय (इलाहाबाद) ने फुजैन व राजवीर (बनारस) की जोड़ी को 21-19, 17-21 व 24-22 से पराजित किया। समारोह में सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
वरिष्ठ खिलाड़ी सीरजध्वज सिंह ने बैडमिंटन के शौकीन बच्चों की ट्रेनिंग के लिए बाहर से कोच बुलाने का आश्वासन दिया। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने कहा कि यहां बच्चों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। टूर्नामेंट आयोजक कमेटी संयोजक अरुण अवस्थी ने आभार जताया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, राकेश तिवारी, अशोक त्रिपाठी जीतू, दिलीप सिन्हा, अनिल अग्रवाल, कैलाश मेहरा, मनोज जैन, जयराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशफाक अहमद, विनय कुमार, शशि रुपौलिहा, आलोक सिंह, प्रदीप वर्मा, अजयंत कुशवाहा, विपुल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रोहित जैन, अनवर अली, काजी जमीर आदि मौजूद रहे। संचालन रामेंद्र शर्मा ने किया।