फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफलता आपको कमजोर नहीं, जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती : श्लोक गौतम

Wed, 21 Jan 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
अमर उजाला तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बनी बोर्ड की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जीवन में एक बात सदैव याद रखना, असफलता ही सफलता का मार्ग है। असफलता आपको कमजोर नहीं, जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती है। यह बात शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्लोक गौतम ने बच्चों को बताई। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने के उपाय बताना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन इसे बोझ के रूप में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से किसी भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लेने, समय प्रबंधन और खुद पर भरोसा रखने जैसे सरल लेकिन प्रभावी उपाय बताए। आईपीएस गौतम ने यह भी कहा कि असफलता से डरने के बजाय उससे सीख लेने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि यही आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने और सोशल मीडिया जैसी चीजों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
कॉलेज की प्रिंसिपल निमिशा रंजन ने छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रश्न-पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ना सबसे जरूरी है। जितने शब्दों में उत्तर मांगा गया है, उतने ही शब्दों में उत्तर लिखना चाहिए। अनावश्यक शब्द लिखने से समय की बर्बादी होती है, जिससे अन्य प्रश्नों के लिए समय कम पड़ जाता है। उन्होंने छात्राओं को साफ-सुथरी और स्पष्ट लिखावट में उत्तर लिखने, मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करने और समय का सही उपयोग करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

छात्राओं ने कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि इससे उनका डर कम हुआ है और आत्मविश्वास बढ़ा है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से सफलता निश्चित है।

अमर उजाला तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बनी बोर्ड की छात्राएं। संवाद

अमर उजाला तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बनी बोर्ड की छात्राएं। संवाद

अमर उजाला तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बनी बोर्ड की छात्राएं। संवाद

अमर उजाला तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बनी बोर्ड की छात्राएं। संवाद

अमर उजाला तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बनी बोर्ड की छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें