फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक की दोस्ती बनी बवाल, दो प्रेमी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फेसबुक पर हुई दोस्ती में अतर्रा क्षेत्र की 12वीं की छात्रा को गाजीपुर जनपद का चंद्रशेखर 9 फरवरी को ले गया। दोनों प्रयागराज पहुंचे वहां उन्हें पता चला कि छात्रा के घरवालों ने अतर्रा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस पर दोनों प्रेमी डरकर लौट आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अतर्रा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सीजेएम अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को घर वालों के हवाले कर दिया। एक दूसरी घटना में भी फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद फतेहपुर की युवती और कन्नौज के युवक के बीच प्रेम पनप उठा। इस बीच युवती की शादी फतेहपुर में ही फौजी से हो गई। फौजी पति ने युवती के मोबाइल फोन पर मैसेज आदि देखे तो पत्नी से सख्ती के साथ युवक का पता लिया। फौजी पत्नी को लेकर बांदा शहर में रिश्तेदारी में आ गया। यहां पत्नी के पूर्व प्रेमी को झांसा देकर बुला लिया और जमकर उसकी पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज चार फरवरी को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को सीजेएम अदालत से जमानत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें