बांदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने शुक्रवार को बबेरू रोड स्थित एक हाल में कार्यक्रम आयोजित कर स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव की जीत पर खुशी जताई।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत से पिछड़ा वर्ग खुश है। जिला महासचिव केपी विश्वकर्मा ने कहा कि एमएलसी मान सिंह यादव मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनबोधन विश्वकर्मा और मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार, एस. कुमार, ललित विक्की, ज्योत्सना विश्वकर्मा, मिथलेश कुमार और जेपी विश्वकर्मा मौजूद रहे। (संवाद)