फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीज केंद्र प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पशुपालन विभाग की गाड़ी में लदे मिनी किट बीज के सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच शुरू हो गई है। जिला कृषि अधिकारी ने कमासिन पहुंचकर जांच की और केंद्र प्रभारी से भी इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि बुंदेलखंड आजाद सेना के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने जिलाधिकारी जे.रीभा को ज्ञापन दिया था। बताया था कि जनपद में शासन ने चना, मटर, अलसी, लाही, मसूर आदि बेहतर प्रजाति के बीज के मिनी किट किसानों को मुफ्त देने के लिए भेजे थे। बीज वितरण में क्रय केंद्रों में मनमानी की गई। किसानों को चना का बीज दिया तो मसूर में अंगूठा लगवा लिया।
मसूर का बीज दिया तो चने में अंगूठा लगवा लिया। बचा बीज बाजार में बेचा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पशुपालन विभाग की गाड़ी में मिनी किट का बीज बिकने के लिए बाजार जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम ने कमासिन जाकर वायरल वीडियो की जांच की। केंद्र प्रभारी से भी इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। कृषि अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें