फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खो-खो व बास्केट बाल में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आर्य कन्या इंटर काॅलेज में मिशन शक्ति के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक रमा साहू ने टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया। विद्यालय में खो-खो एवं बास्केट बाल खेलकूद प्रतियोगिता हुईं। विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला कल्याण विभाग की ओर से रमा के अलावा महिला उपनिरीक्षिक आकांक्षा, माहिला कांस्टेबल सोनम तथा कांस्टेबल निर्भय ने छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया। अभियोजन के संयुक्त निदेशक अजय कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न अपराधों तथा साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें