फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलची छात्र पकड़ा, 212 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में राजीव गांधी डीएवी डिग्री कालेज में नकल करते छात्र को पकड़ा गया। राजकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्य/नोडल अधिकारी डा. दीपाली गुप्ता ने बताया कि जिले के 25 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में बीए, भूगोल तृतीय वर्ष, एमए भूगोल द्वितीय वर्ष की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

पंजीकृत 1257 छात्र-छात्राओं में 106 अनुपस्थित रहे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में कक्ष निरीक्षक ने नकल करते एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया। द्वितीय पाली में भूगोल, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य, बीकाम तृतीय वर्ष की परीक्षा हुई, जिसमें 106 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
उधर, जेएन महाविद्यालय के आंतरिक उड़न दस्ते के डा. केएस कुशवाहा, डा. रोहित सिंह, डा. अशोक सिंह, डा. कुंदन सिंह, डा. रामभद्र त्रिपाठी, डा. आशुतोष तिवारी, डा. अर्चना खरे व नवल किशोर ने परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें