भूरागढ़ स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक।
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रथम विश्व युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में पूर्व सैनिकों ने बुधवार को भूरागढ़ स्थित शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में सैनिकों के गौरव गाथा और बांदा के इतिहास पर चर्चा की।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद अध्यक्ष श्यामबाबू सिंह राठौर और महामंत्री रिटायर्ड सूबेदार मेजर दयाशंकर तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर छत्रपाल सिंह, रामबहादुर सिंह, कैप्टन विश्राम सिंह सहित एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड्स शामिल रहे। उधर, समाजसेवी किशोर सिंह चंदेल ने शहीदों की याद में खिचड़ी बांटी।