फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ के पूर्व अध्यक्षों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका

Thu, 22 Feb 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
पुतले के साथ प्रदर्शन करते पूर्व छात्र संघ नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छात्र संघ के पूर्व नेताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर जेएन कालेज प्राचार्य आवास की लीज निरस्त करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्राचार्य का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। उधर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने भी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने कहा कि प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो अगले चरण में 27 फरवरी को एडीएम आवास के सामने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ होगा। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप निगम लाला और वीरेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि लीज निरस्त नहीं हुई तो जनांदोलन किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष मनोज निगम और शैलेंद्र द्विवेदी ने प्राचार्य के निलंबन की मांग की। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा व अशोक सिंह कछवाह ने इस मामले में एडीएम की भी सांठगांठ बताई।

प्रदर्शन में संतोष अनशनकारी, अमित सेठ भोलू, अवधेश सिंह, प्रभाकर अवस्थी, जुगुल तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य राजेश सिंह गौतम, राजन चंदेल, संजय ठाकुर, ऋषभ दयाल, आदित्य कुमार, संजय, ऋतुराज, असलम खां, अनुराग द्विवेदी, ओम नारायण त्रिपाठी, अनूप मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, प्रांजल, धीरेंद्र, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, नीरज सिंह, संजय निगम आदि शामिल रहे। उधर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा कि यह प्रकरण गंभीर है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अवगत कराकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। सरकार की छवि धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें