फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शजर निर्यात के लिए उद्यमियों को मिलेगी सहायता

विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक संबोधित करते डीएम आनंद कुमार सिंह। साथ में उपायुक्त (उद्योग) जहीरुद्दीन सिद्? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक में शजर पत्थर के निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों ने शजर कारीगरों से वार्ता की। उन्हें सुझाव दिए और शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय उत्पादनों को निर्यात किए जाने की संबंधित विभागों को ठोस योजना बनानी चाहिए। उपायुक्त (उद्योग) मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि भारत सरकार ने निर्यात के लिए लाइसेंस के स्थान पर प्रमाणपत्र की व्यवस्था की है। उन्होंने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि निर्यात के लिए उद्यमियों की हर संभव सहायता की जाएगी।
उधर, उद्योग बंधु की जिला स्तरीय बैठक भी डीएम की अध्यक्षता में हुई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद-एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना की खराब प्रगति पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए एलडीएम को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त (उद्योग) ने बताया स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आर्यावर्त बैंक की वजह से बांदा जनपद की प्रदेश में काफी खराब स्थिति है। बैंकों ने ज्यादातर फाइलें बिना ठोस कारण के निरस्त कर दी हैं। इस पर डीएम ने बैंकों के प्रबंधकों/समन्वयकों को निर्देश दिया कि इससे वरिष्ठ अधिकारी/एसएलबीसी को अवगत कराएं। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें