फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीटों के लिए तहसील में नामांकन कल से

Sun, 29 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बैरियर स्थल का निरीक्षण करते पुलिस क्षेत्राधिकारी डा.राजेश कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले की सभी चार विधान सभा सीटों पर सोमवार से नामांकन कराने के लिए तहसील परिसर पूरी तरह से तैयार है। नामांकन पत्र सदर तहसील से लिए और जमा किए जा सकेंगे। नामांकन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के कारण तहसील का कामकाज ठप रहेगा। जिन लोगों की राजस्व न्यायालयों में तारीख या सरकारी काम हैं, वह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अपना काम करा सकेंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ  चार लोगों को ही नामांकन कक्ष तक प्रवेश की इजाजत दी गई है। नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे।

प्रत्याशी को नामांकन के साथ खुद व पत्नी और बच्चों के नाम चल अचल संपत्ति का ब्योरा। सरकारी विभागों से अदेयता प्रमाण पत्र या फिर इस बारे में शपथ पत्र। अपराधिक तथा अन्य मामलों में भी अलग से शपथ पत्र देना होगा। मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति, सीबीएस बैंक में खोले गए खाते की फोटो कापी। पेन नंबर व आधार नंबर की फोटो कापी। सुरक्षित सीट से पर्चा दाखिल करने के लिए जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। नामांकन पत्र के साथ 2.5 बाई 2 सेमी टिकट साइज की चार फोटो प्रत्याशी द्वारा देना होगा। यह फोटो सफेद या हल्के बैकग्राउंड में होनी चाहिए।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी सदर प्रहलाद सिंह ने कहा कि प्रत्याशी को 26 बिंदुओं पर अपना ब्योरा पेश करना होगा। इनमें से एक कालम भी खाली रहा तो 24 घंटे के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को नोटिस जारी होगा। समय से स्थिति साफ नहीं की तो परचा खारिज हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें