फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इंजीनियरिंग छात्रों ने सीखा तकनीकी और उद्योग का गठजोड़

Fri, 03 Oct 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 09 कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी छात्र छात्राएं। स्रोत -काॅलेज
विज्ञापन
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में वेब डेवलपमेंट क्लब के तत्वावधान में आईईईई स्टूडेंट ब्रांच और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देते हुए उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया। कार्यशाला में उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

क्लाउड एंड देवऑप्स इंजीनियर अमन केसारवानी, सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं टेक ईवैंजलिस्ट गौरव और कॉलेज के चतुर्थ वर्ष आईटी विभाग के छात्र तथा वेब डेवलपमेंट क्लब प्रमुख मोहित कुमार चौहान ने अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिए। उन्होंने प्रतिभागियों को क्लाउड कंप्यूटिंग, देवऑप्स, ब्लॉकचेन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट्स जैसी तकनीकों की जानकारी दी और उनके व्यावहारिक उपयोग समझाए।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कहा कि यह आयोजन तकनीकी दृष्टि से ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ कॅरियर विकास में भी सहायक रहा। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक प्रो. शिव प्रसाद शुक्ला, कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी, संकाय समन्वयक आशीष श्रीवास्तव, वेब डेवलपमेंट क्लब टीम के छात्र और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें