फोटो - 06 शारदा प्रसाद का स्वागत करते महाविद्यालय के प्रबंधक। संवाद
तिंदवारी। माटा गांव के किसान जगदंबा प्रसाद द्विवेदी के पुत्र शारदा प्रसाद का रेलवे लोको पायलट पद पर चयन हुआ है। इससे गांव में हर्ष व्याप्त है। उनके चयन पर स्थानीय शिवदर्शन महाविद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने घर पहुंचकर परिजनों का मुंह मीठा कराया। शारदा ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर व सत्यनारायण इंटर कॉलेज से की। इसके बाद बीटेक कानपुर के एक निजी संस्थान से किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता, माता सरोज देवी, भाई सौरभ व गुरुजनों को दिया। (संवाद)