फोटो-35- बस स्टैंड के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान खुद ही सामान हटाते लोग । संवाद
बांदा। रोडवेज बस स्टैंड के पास जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार को अभियान चला।
नायब तहसीलदार, परिवहन निगम और नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने सड़क की पटरी से अस्थायी कब्जे हटवाए। इससे आवागमन के लिए जगह खाली हुई। नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानदारों से खुद अतिक्रमण हटाने को कहा।
इसके बाद व्यापारियों ने अपने टीनशेड और छप्पर हटाने शुरू कर दिए। शेष अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर पटरी साफ की गई। इस कार्रवाई से सड़क किनारे आवागमन के लिए पर्याप्त जगह बन गई।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि बस स्टैंड के दोनों गेट के आसपास से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों को दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।