फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन सड़क के लिए नरैनी में हटने लगा अतिक्रमण

विज्ञापन
नरैनी में कालिंजर मार्ग में जेसीबी से अतिक्रमण ढहाते पीडब्ल्यूडी कर्मी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। मध्यप्रदेश की सीमा से कालिंजर होते हुए पनगरा (नरैनी) गांव तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क का निर्माण अब शुरू हो गया है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग ने शनिवार से प्रस्तावित सड़क के इर्दगिर्द अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इससे दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है। सरकारी टीम ने कई टिनशेड और छानी-छप्पर ढहा दिए। पक्के भवन/दुकान आदि हटाने के लिए दो दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि एक माह पहले सड़क में आड़े आ रहे भवनों/दुकानों में नापजोख के बाद विभागीय कर्मचारियों और लेखपालों की टीम ने लाल रंग का निशान लगा दिया था। साथ ही लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने को कहा था।
इसके बाद एक पखवारा पहले इन सभी को नोटिस भेजा था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सड़क नक्शे में जो भी जमीन है, उसका अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि नगर पंचायत को भी पत्र भेजकर सूचना दी गई थी, लेकिन उनका कोई कर्मचारी अतिक्रमण हटाने में मदद करने नहीं आया। उधर, जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और कस्बावासियों का जमावड़ा लग गया।
तहसीलदार एसके सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह तथा कोतवाली पुलिस मौजूद रही। उधर, टीम के तेवर देखकर अधिकांश लोगों ने अपना अतिक्रमण खुद हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने दो दिन के अंदर कब्जे न हटाने पर खुद अतिक्रमण हटवाकर इसका खर्च भी अतिक्रमण करने वालों से वसूलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें