फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: परिक्रमा मार्ग पर हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में कई स्थानों में अतिक्रमण होने से श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में समस्या आ रही है। इसको देखते हुए मंगलवार को सुबह से चित्रकूट मप्र क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अस्थायी रूप से परिक्रमा मार्ग में खुली दुकानों को हटाया गया। इसे लेकर कुछ स्थानों पर दुकानदारों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। परिक्रमा मार्ग में कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने परिक्रमा मार्ग में पूजा सामग्री के साथ खाने-पीने की व अन्य सामग्री बेचने का कार्य कर रहे हैं।
महाकुंभ मेला प्रयागराज में चलने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। अतिक्रमण होने से कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में समस्या आती है।
विज्ञापन

इससे डीएम सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने का काम मझगवां एसडीएम एपी द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया।
दुकानदार देवी दयाल, कमलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामबहोरी, दिनेश गोविंद, विद्यासागर आदि का अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों ने बताया कि परिक्रमा किनारे ही अस्थायी रूप से समान रखा है। इससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो रही है।
इस समय यदि उनकी दुकानें हटाईं गई तो दुकानदारों को बहुत नुकसान होगा। इसे लेकर अतिक्रमण हटाने वाली टीम से दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर नायब तहसीलदार हिमांशु शुक्ला, थाना प्रभारी डी आर शर्मा, वन विभाग के रेंजर विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें