फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 02 Dec 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बांदा के बाजार में अतिक्रमण हटवाती प्रशासन व पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए पुलिस कप्तान और जीएम की संयुक्त रणनीति से रविवार को मंडल मुख्यालय बांदा शहर में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हो गई। दिन भर जाम के अड्डे बन चुके मुख्य बाजार से शुरुआत हुई। भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में अफसरों ने देर शाम तक अतिक्रमण हटवाया। शुरूआत कोतवाली से हुई। चौक बाजार, महेश्वरी देवी चौराहा, बाकरगंज और बलखंडी नाका चौराहा तक अतिक्रमण हटवाए गए।

विज्ञापन


कुछ स्थानों पर व्यापारियों और दुकानदारों से हल्की-फुल्की नोकझोंक हुई, लेकिन मौके पर मौजूद व्यापार मंडल नेताओं ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने वाले टीम की कमान तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने संभाली। पुलिस फोर्स में उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह व कुलदीप गुप्ता सहित कोतवाली प्रभारी एके सिंह व रणंजय सिंह, सभी चौकियों के प्रभारी और महिला पुलिस की कमान उप निरीक्षक शालिनी भदौरिया ने संभाली।

नगर पालिका की ओर से सफाई निरीक्षक ओमबीर सिंह तथा पालिका कर्मी रहे। हटाए गए अतिक्रमण को पालिका के ट्रैक्टर मे भरकर ले गए। व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ, महामंत्री कमलेश गुप्ता, युवा अध्यक्ष अचिन खरे, दिलीप गुप्ता, प्रेम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि नवागंतुक एसपी गनेश प्रसाद साहा ने शनिवार को खुद बाजार का निरीक्षण किया था। उन्होंने डीएम हीरा लाल से भी बात की। इसी के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें