फोटो - 22 अतिक्रमण के दौरान दुकानदार को समझाते नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला। संवाद
बांदा। पीली कोठी क्षेत्र में अतिक्रमण और अव्यवस्था की शिकायतों पर प्रशासन ने कड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पीली कोठी से ओवरब्रिज तक सड़क किनारे के डिब्बे, ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। रेड क्रॉस सोसाइटी के बाहर पवन कुमार की दुकान पर अवैध बिजली उपयोग का मामला सामने आया। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने तत्काल उपमंडलीय अधिकारी राजेश पटेल को बुलाकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध बिजली उपयोग और सार्वजनिक मार्गों पर कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।