फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क पर अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, आमजन परेशान

Wed, 03 Dec 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 08 पपरेंदा तिराहे पर खड़े बेतरतीब वाहन। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी। बांदा-टांडा राजमार्ग पर अतिक्रमण व सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों से आमजन परेशान हैं। आए दिन इससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है, वहीं वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार बनते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय रामबाबू, दिलीप कुमार, संजय, बृजमोहन आदि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लॉक कार्यालय, पुलिस थाना, बैंक, बालिका इंटर कॉलेज, जल संस्थान, सब्जी मंडी स्थित है। मुख्य बाजार होने से दर्जनों गांवों के लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं। वहीं अन्य शहरों की यात्रा करने वाले भी यहीं से होकर गुजरते हैं। मार्ग पर अतिक्रमण, वाहनों की पार्किंग और बेतरतीब ई-रिक्शा वाहनों के संचालन से आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है।
कहा कि प्रशासन को लोगों की समस्या दूर करानी चाहिए। राजमार्ग पर अतिक्रमण हटवाने और ई रिक्शा वाहनों के लिए कड़े नियम जारी करने से आमजन को राहत मिलेगी। वहीं इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। जल्द ही अतिक्रमण अभियान चलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें