बांदा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने लंबित 8 सूत्री मांगे लेकर विकास भवन परिसर में धरना दिया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
शुक्रवार को धरने में जिलाध्यक्ष राज सिंह ने कहा कि पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मियों की 8 सूत्री मांगे महीनों से शासन स्तर पर लंबित हैं। जबकि कई बार धरना-प्रदर्शन और रैली के जरिए समस्याओं के निराकरण की मांग की जा चुकी है।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सफाई कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। मांगे जल्द पूरी नहीं होती तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रमुख मांगों में उच्च शिक्षित सफाई कर्मचारियों को सचिव पद पर प्रमोशन, पे-रोल व्यवस्था खत्म करने, 1900 ग्रेड पे देने आदि मांगे शामिल हैं।
धरने को जिला महामंत्री सुनील कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बीना यादव, प्रदीप कुमार, सुरेश, रामऔतार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, मुबारक अली, दिनेश कुमार, शिववरन, राजेश, श्यामबाबू, शंकर प्रसाद, राजेश, राजाराम, बब्बू प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।