बांदा। नए बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों के साथ बैठक की। पटलों को भी देखा। कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों तथा बच्चों की उपस्थिति पर विशेष जोर रहेगा।
शासन ने बीएसए विपिन कुमार को हटाकर प्रयागराज में आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर अव्यक्तराम तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को दोपहर दो बजे वह कार्यालय पहुंचे और विपिन कुमार से कार्यभार ग्रहण किया। बीईओ और जिला समन्वयकों से कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं। शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर गंभीरता से कार्य करें।
उन्होंने एमडीएम व लेखाधिकारी सहित सभी पटलों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री जय दीक्षित सहित शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।